जमुई: दिघी गांव में एक व्यक्ति को सांप ने डंसा, परिजन ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 25, 2024 दिघी गांव में रविवार की शाम जहरीले सांप ने लखन चौधरी के पैर में डंस लिया। काफी देर के बाद जब लखन चौधरी की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन द्वारा उन्हें आनन-फ़ानन में इलाज के लिए देर शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। इलाज के दौरान व्यक्ति की हालत सामान्य बनी हुई है। डॉक्टर के द्वारा निगरानी में रखा गया है।