सराहन में बिजट महाराज मंदिर निर्माण के लिए विवेक नेगी ने भेंट किए ₹51 हजार।
चौपाल। चौपाल विधानसभा क्षेत्र के सराहन स्थित प्रसिद्ध बिजट महाराज मंदिर में आज प्रोग्रेसिव यूथ चौपाल के अध्यक्ष विवेक नेगी ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए अपनी ओर से ₹51,000 की सेवा राशि अर्पित की।
विवेक नेगी ने कहा कि हमारी संस्कृति, परंपराएं और ऐतिहासिक धरोहरें हमारी पहचान हैं। मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक भी हैं। इन्हें संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों तक इनकी विरासत को पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने चौपाल की युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि युवा अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ें तथा क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि प्रोग्रेसिव यूथ चौपाल का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि युवाओं को अपनी जड़ों, संस्कृति और विरासत के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना भी है।
बिजट महाराज के मंदिर निर्माण के लिए ₹51 हजार की सेवा अर्पित कर विवेक नेगी ने सामाजिक एवं सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
#चौपाल #सराहन #बिजट_महाराज #विवेक_नेगी #ProgressiveYouthChopal #NewsTodayHimachal