उनियारा: उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में होगा मतदान
Uniara, Tonk | Oct 3, 2026 उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर मतदान तीसरे चरण में होगा। चुनाव आयोग द्वारा मतदान की तारीखों का आज शनिवार को एलान कर दिया गया जिसमें उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र में तीसरे चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए 4 नवंबर तथा सरपंच व पंच के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा।