नावानगर: ठोरा नदी सिकरौल लख पर बने दो दो पुल हुए क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश, जिला प्रशासन नहीं उठा रहा कोई आवश्यक कदम
ब्रिटिश काल की इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाने वाला ठोरा नदी पर बना 108 वर्ष पुराना पुल इन दिनों संकट के दौर से गुजर रहा है। नावानगर प्रखंड के सिकरौल लख नंबर- 08 के दक्षिणी हिस्से में स्थित इस ऐतिहासिक पुल से नहर का पानी लगातार रिस रहा है, जिससे इसकी मजबूती और अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।