बहरोड़: बहरोड़ निकाय चुनाव: भाजपा की बैठक में टिकट के दावेदारों की कतार, सभापति के चेहरे पर सियासी सस्पेंस
Behror, Alwar | Aug 21, 2026 निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा ने शुक्रवार को दोपहर 2 बजे बहरोड़ में चुनावी समीक्षा बैठक आयोजित कर सियासी पारा बढ़ा दिया। बैठक में टिकट के दावेदारों से दस्तावेज और बायोडाटा जमा करवाए गए। अब पार्टी संगठन दावेदारों की वार्ड में पकड़, सक्रियता और जीत की संभावनाओं को लेकर मंथन करेगा।