दाह संस्कार में शामिल होने गए तीन युवक नदी में डूबे, इलाके में मचा हड़कंप
#सिद्धार्थनगर के #शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बैदौली घाट पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे तीन युवक बानगंगा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए।
डूबने वाले युवकों की पहचान शिवा (18 वर्ष), रवि (18 वर्ष) और मोनू (19 वर्ष) निवासी मधवापुर टोला मिझुनियां के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंतिम संस्कार के बाद तीनों युवक नदी में स्नान करने उतरे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, गोताखोरों और ग्रामीणों के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीनों युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। देर शाम तक खोजबीन जारी रही।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और हड़कंप का माहौल है। प्रशासन ने बताया कि रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है और युवकों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
#siddharthnagar
Balrampur, Balrampur | Jul 23, 2026