बदायूं: नाकपुर गांव में खेत की मेढ़ विवाद में चार लोगों ने एक महिला को लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 22, 2025 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के नाकपुर गांव में खेत की मेढ़ विवाद में कहासुनी होने के बाद चार लोगों ने गांव की ही रहने वाली 40 वर्षीय सौद्रावती पत्नी हरिशंकर को लाठी - डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया । मघायल महिला ने मारपीट करने वालों की पुलिस से शिकायत की है। वहीं परिजनों ने घायल सौद्रावती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।