बदायूं: गांधीनगर मोहल्ले में पत्नी को मायके से ससुराल न भेजने पर पति ने विषाक्त पदार्थ खाया, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Jul 22, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले के रहने वाले विकास सागर पुत्र राजू सागर ने बताया कि उसकी पत्नी को मायके वाले ससुराल नहीं भेज रहे हैं। जिस कारण उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले की थाना पुलिस को सूचना दी गई है।