बदायूं: आसफपुर गांव के पास बाइक सवार को दो लोगों ने धारदार हथियार से मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 22, 2025 बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के चितरी गांव का रहने वाला 25 वर्षीय नन्हें पुत्र दुर्विजय बाइक द्वारा आसफपुर अपनी दुकान पर जा रहा था । वह जैसे ही आसफपुर गांव के पास पहुंचा तभी दो लोगों ने नन्हें को धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। घायल नन्हें ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने घायल नन्हें का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।