बदायूं: रोडवेज बस स्टैंड पर सवारी बैठाने को लेकर दो रोडवेज बस चालक आपस में भिड़े, दो लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Jul 22, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर सवारी बैठाने को लेकर बदायूं डिपो और कौशांबी डिपो के रोडवेज चालक आपस में भिड़ गए। बीच बचाव करने आए एक यात्री भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल चालक राजकुमार निवासी गूरा बरेला गांव थाना उसावा का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।