बदायूं: बदायूं के म्याऊं कस्बे में अचार विक्रेता की पत्नी ने कहासुनी के बाद लगाई फांसी, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Jul 22, 2025 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के म्याऊं कस्बे का रहने वाला इरफान अचार विक्रेता है। उसकी अपनी 30 वर्षीय पत्नी साजदा से कहासुनी हो गई । कहासुनी के बाद गुस्साई पत्नी साजदा ने मंगलवार को दो बजे के आसपास कमरे में जाकर कुंडे में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली । परिजनों ने साजदा को फांसी पर लटके देख उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।