बदायूं: सैजनी गांव में गाली देने का विरोध करने पर दो लोगों ने एक युवक को लाठी, डंडा और ईट मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 22, 2025 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के सैजनी गांव में गाली देने का विरोध करने पर दो लोगों ने मंतोष मालाकार पुत्र बिपलब मालाकर के लाठी डंडा ईट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल मंतोष मालाकार का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है