बौंसी: वीआईपी कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया
Bausi, Banka | Mar 21, 2026 रजौन के वीआईपी कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार करीब 5:00 बजे पीड़ित उदय कुमार सिंह ने रजौन थाना में मामला दर्ज कराया है। उनकी पत्नी अंजना देवी ने बताया कि हर दिन की तरह शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गई थी। अलमारी से नगदी सहित जेवरात गायब थे। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।