घड़साना: घड़साना के सरकारी कार्यालय से एसी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी कृष्ण लाल उर्फ गोली गिरफ्तार, एसी बरामद
घड़साना स्थित सरकारी कार्यालय से AC चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस नें बुधवार को सुबह 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कृष्ण लाल उर्फ गोली पुत्र मंगलाराम निवासी पुरानी मंडी घड़साना ने कार्यालय से एक Hitachi कंपनी का AC चोरी किया था। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।