जहानाबाद: खैरा मॉडल स्कूल में नामांकन न होने पर नौवीं के छात्रों का हंगामा, अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक को घेरा
जहानाबाद के +2 ओपीवी केशरबाग खैरा मॉडल स्कूल में नौवीं कक्षा में नामांकन नहीं होने से नाराज छात्रों ने जोरदार हंगामा किया। छात्रों ने विद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक को घेरकर आक्रोश जताया और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की।