पानीपत: पानीपत में दुस्साहस: 9 मिनट में हैंडलूम कारोबारी के घर 30 तोला सोना और ₹7 लाख की चोरी, कुत्ते को बिस्कुट डालकर बहलाया
पानीपत शहर के पॉश इलाके सेक्टर-12 में बुधवार दोपहर बाद चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोरों ने एक हैंडलूम कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए मात्र 9 मिनट के भीतर करीब 25 से 30 तोले सोने के आभूषण और 6 से 7 लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।