गोह: तेलपा-बैदरबाद मुख्य सड़क पर ट्रक और बाइक की टक्कर, 3 युवक गंभीर घायल, PMCH रेफर
अरवल जिले के शहर तेलपा-बैदरबाद मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम करीब 8 बजे ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून से लथपथ तीनों युवक गिरे मिले। घायलों की पहचान उपहारा थाना क्षेत्र के अरण्डा गांव निवासी सौरभ कुमार और जयप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीसरा युवक हसपुर