साहिबगंज: बोरियों बुआरी जोर चेकनाका के समीप पुलिस जवान का वाहन अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पिता पुत्र हुए घायल
बोरियों बुआरी जोर चेक नाका के समीप बीती रात पुलिस जवान का फोर व्हीलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पिता व पुत्र घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पुलिस जवान सलाई सोरेन पत्नी सुषमा बास्की व पुत्र जीना सोरेन के साथ ड्यूटी ज्वाइन करने बुआरी जोर से आ रहा था।