साहिबगंज: डीटीओ व एमवीआई ने जिरवाबाड़ी थाना गेट के सामने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी विष्णुदेव कच्छप व एमवीआई विजय गौतम ने संयुक्त रूप से जिरवाबाड़ी थाना गेट के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट पहनकर बाईक चलाने वाले लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। वही लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता का कड़ाई से पालन करवाने के लिए चार पहिया वाहनों की भी तलाशी ली गई। मौके पर विभागीय कर्मी व पुलिस जवान थे।