साहिबगंज: हाईवा की चपेट में आने से छोटी कोदरजन्ना निवासी जेसीबी ड्राइवर की हुई मौत, परिजनों का बुरा हाल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी कोदरजन्ना निवासी जेसीबी ड्राइवर की मौत गुरुवार को हाईवा की चपेट में आने से इशीपुर थाना क्षेत्र के नया नगर क्रेशर प्लांट के पास हो गई। जहां शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ तबरेज आलम के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।