साहिबगंज: रामपुर दियरा गंगा तट में नाव से भारी मात्रा में विदेशी शराब व बियर बरामद, एक गिरफ्तार
साहिबगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर दियरा गंगा तट के पास नाव से भारी मात्रा में विदेशी शराब व बियर को पुलिस ने बरामद कर एक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रामपुर तियरा गंगा तट के पास से नाव से विदेशी शराब 536 पीस व बियर 648 और जनरेटर बरामद कर आरोपी को जेल भेजा गया।