प्रतापगढ़: मजीठी ईट भट्ठे के पास ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार अधेड़ को मारी टक्कर, अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
मजीठी ईट भट्ठे के पास ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार अधेड़ को मारी टक्कर अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित । पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंजा गांव निवासी रामजनक वर्मा 55 वर्ष साइकिल से शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे किसी काम से मकरा गांव की तरफ गए थे ।वापस लौटते समय मजीठी ईंट भट्ठे के पास किसी अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।