‘अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की है बारी’—खलीलाबाद में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष
महंत अवैद्यनाथ जी की पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली विशाल शोभायात्रा, जनजागरण एवं हवन कार्यक्रम
खलीलाबाद, संत कबीर नगर। राष्ट्र संत एवं गोरक्षपीठ के पूर्व पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ संत कबीर नगर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय खलीलाबाद में विशाल शोभायात्रा, जनजागरण एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की है बारी’ का संदेश प्रमुखता से रखा गया।धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिओम पाठक एवं विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विशाल शोभायात्रा जूनियर हाईस्कूल प्रांगण, खलीलाबाद से प्रारंभ होकर गोला बाजार एवं मेहदावल बाईपास होते हुए समय माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद पंचमुखी हनुमान मंदिर में राष्ट्र संत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक एवं धार्मिक योगदान को स्मरण किया।
इनके नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम
शोभायात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम के प्रभारी बस्ती मंडल प्रभारी डॉ. सतीश चंद्र मिश्रा रहे। संचालन जिला महामंत्री सोनू गुप्ता ने तथा संयोजन जिला संयोजक संजय चौहान ने किया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सोशल मीडिया प्रदेश महामंत्री इंजीनियर अखिलेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री चंद्रकेश उपाध्याय, छेदी प्रसाद यादव, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री श्याम नारायण तिवारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री मयंक राय तथा मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री शिखा अग्रहरि मौजूद रहीं।
महिला, युवा, गौ रक्षा, किसान एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रभारी दिनेश मौर्या एवं मातृशक्ति जिला अध्यक्ष श्रीमती शीला सिंह का विशेष सहयोग रहा। मातृशक्ति प्रकोष्ठ से रीना सिंह, रेखा अग्रहरि, मंजू देवी एवं उषा देवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ज्ञान जायसवाल, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चिंतामणि मिश्रा, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. अजीत अग्रहरि सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्षों में जय हिंद प्रजापति, राकेश शर्मा, अनूप चौरसिया, पतिराम मौर्य, रमेश प्रजापति, अजय कनौजिया, राहुल चौधरी, पंकज श्रीवास्तव, राजेश पाठक, आशुतोष त्रिपाठी ‘दरोगा’, विनोद चौबे सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।जिला मंत्रीगण विनोद कनौजिया, सत्येंद्र प्रजापति, अजय सिंह, गंगा प्रसाद गुप्ता एवं विश्वजीत सिंह, तहसील प्रभारी दूधनाथ प्रजापति, तहसील अध्यक्ष संदीप अग्रहरि तथा धर्माचार्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बृजनंदन मिश्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
ब्लॉक स्तर से भी उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
हैसर ब्लॉक अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, महामंत्री संगम राजभर एवं उनकी टीम, खलीलाबाद ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चौधरी, राजेश प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, सरौली पांडे, प्रेम सागर गुप्ता एवं वीरेंद्र कनौजिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।सेमरियावां ब्लॉक से अजय मिश्रा, रामधनी गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, रामसेवक शर्मा, विजय भान चौधरी, राजकुमार कनौजिया, रामशंकर यादव, चंद्रभान लोधी, मेवालाल कनौजिया, शत्रुंजीत चौहान, सरवन चौहान, इंद्रजीत चौहान, सुमित चौहान, श्यामू प्रजापति, सतीश चौहान, पूर्णमासी चौहान, अशर्फीलाल पासवान, गोलू चौहान, राकेश चौहान, बचन चौहान, ज्ञान दास चौहान, राम लखन चौहान, सुरेंद्र प्रजापति, आकाश चौहान, दिनेश चौहान, सनोज चौहान, रामानंद प्रजापति, जोगिंदर यादव एवं राजन गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।मेहदावल ब्लॉक से दुर्गादत्त सिंह, विवेक सिंह, सीताराम खटीक, परमात्मा अग्रहरि, हरिशंकर पांडे एवं शंभू प्रजापति सहित कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों एवं सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर संगठन के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक एवं धार्मिक जागरूकता के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान “विश्व हिंदू महासंघ जिंदाबाद”, “परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज जिंदाबाद” तथा “जय जय श्रीराम, जय जय श्री राधे-कृष्ण” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।