लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष सभागार में शुक्रवार की पूर्वाह्न 11:00 बजे नीट यूजी पुनर्परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा ने की ।