भादरा: छानीबड़ी बॉक्सिंग अकादमी में मंदबुद्धि युवक से मारपीट व उत्पीड़न का आरोप, संचालक सहित 2 पर केस दर्ज
छानीबड़ी बॉक्सिंग अकादमी में मानसिक रूप से पीड़ित युवक से मारपीट, जातिगत अपमान व उत्पीड़न के आरोप में संचालक सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। शांति भंग की आशंका में एक व्यक्ति गिरफ्तार।