आबू रोड: माउंट आबू के शनिदेव मंदिर के पास सवारी से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
आबूरोड से माउंट आबू जा रही राजस्थान रोडवेज की एक सवारी से भरी बस शनिवार को अचानक अनियंत्रित हो गई।बताया जा रहा है कि माउंट आबू के शनि मंदिर के पास बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस पहाड़ी की ओर जाकर टकरा गई।हादसे के दौरान ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे मोड़कर नियंत्रित करने की कोशिश की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।