Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

आंगनवाड़ी में गंदगी, कार्रवाई कार्यकर्ता पर! डिंडौरी में व्यवस्था पर उठे सवाल असामाजिक तत्वों की हरकत से परेशान कार्यकर्ता-सहायिका, सफाई व्यवस्था न होने पर हाथों से उठाना पड़ रहा कचरा डिंडौरी शहर के पुरानी डिंडौरी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-14, बिरसा मुंडा नगर (झुरकी टोला) में फैली गंदगी ने बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आरोप है कि असामाजिक तत्व केंद्र परिसर में लगातार गंदगी फैला रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय कार्रवाई का बोझ कार्यकर्ता और सहायिका पर डाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग की निरीक्षण टीम ने केंद्र का निरीक्षण किया, जहां गंदगी मिलने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का वेतन काट दिया गया। स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहे हैं कि यदि गंदगी बाहरी लोगों द्वारा फैलाई जा रही है, तो जिम्मेदारों द्वारा सुरक्षा और नियमित सफाई की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। बताया जा रहा है कि केंद्र में सफाई के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में कार्यकर्ता और सहायिका को स्वयं हाथों से गंदगी साफ करनी पड़ रही है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। वहीं, आंगनवाड़ी में आने वाले छोटे बच्चों को भी अस्वच्छ वातावरण में रहना पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ने प्रशासन से असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, नियमित सफाई के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था और केंद्र परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्या कदम उठाता है और नौनिहालों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण कब तक उपलब्ध कराया जाता है। #Dindori #Anganwadi #WomenAndChildDevelopment #ChildWelfare #CleanIndia #PublicHealth #MadhyaPradesh #GroundReport #Administration #GoodGovernance #BreakingNews #NationalNews #ViralNews #Accountability #ChildSafety #HALCHAL24NEWS #IndiaNews #SwachhBharat #PublicInterest #NewsUpdate

Dindori, Dindori | Jul 8, 2026

MORE NEWS

चुनपथरी पहुंचीं कमिश्नर सुरभि गुप्ता, विद्यालय का निरीक्षण कर ग्रामीणों से किया संवाद; योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश

डिंडौरी शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने बजाग विकासखंड की ग्राम पंचायत मोहतरा के पोषक ग्राम चुनपथरी स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने विद्यालय परिसर में आम और अमरूद के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने और बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

इसके बाद सामुदायिक भवन में आयोजित चौपाल में कमिश्नर एवं कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कृषि एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए गौ सेवक, कृषि मित्र और पशु सखी के कार्यों की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने किसानों से पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, कृत्रिम गर्भाधान योजना का लाभ लेने तथा आधुनिक पशुपालन अपनाकर आय बढ़ाने की अपील की। वहीं कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने किसानों को मिट्टी परीक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।

निरीक्षण एवं चौपाल के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#Dindori #Shahdol #SurabhiGupta #AnjuPawanBhadauria #SchoolInspection #JanChaupal #Education #Agriculture #Plantation #MadhyaPradesh #RuralDevelopment #GoodGovernance #ViralNews #BreakingNews #NationalNews

चुनपथरी पहुंचीं कमिश्नर सुरभि गुप्ता, विद्यालय का निरीक्षण कर ग्रामीणों से किया संवाद; योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश डिंडौरी शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने बजाग विकासखंड की ग्राम पंचायत मोहतरा के पोषक ग्राम चुनपथरी स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने विद्यालय परिसर में आम और अमरूद के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने और बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद सामुदायिक भवन में आयोजित चौपाल में कमिश्नर एवं कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कृषि एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए गौ सेवक, कृषि मित्र और पशु सखी के कार्यों की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने किसानों से पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, कृत्रिम गर्भाधान योजना का लाभ लेने तथा आधुनिक पशुपालन अपनाकर आय बढ़ाने की अपील की। वहीं कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने किसानों को मिट्टी परीक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। निरीक्षण एवं चौपाल के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। #Dindori #Shahdol #SurabhiGupta #AnjuPawanBhadauria #SchoolInspection #JanChaupal #Education #Agriculture #Plantation #MadhyaPradesh #RuralDevelopment #GoodGovernance #ViralNews #BreakingNews #NationalNews

Dindori, Dindori | Jul 8, 2026

’’कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने चुनपथरी विद्यालय का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से किया संवाद’ 

 ’’डिंडोरी शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्राम पंचायत मोहतरा के पोषक ग्राम चुनपथरी स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।  जहां पर ग्रामीणों ने फूलमाला से उनका आत्मीय स्वागत किया ,इस दौरान उन्होंने कक्षा 1 से 8 वीं तक के विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा बच्चों को पढ़ाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

         निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने विद्यालय परिसर में आम एवं अमरूद के फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

         इसके पश्चात सामुदायिक भवन में ग्रामीणों के साथ चौपाल आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनी । चौपाल में कृषि एवं पशुपालन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए गौ सेवक, कृषि मित्र एवं पशु सखी के कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

       कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्रामीणों से अपने पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा कृत्रिम गर्भाधान योजना का लाभ लेकर अच्छी नस्ल के पशु तैयार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आधुनिक पशुपालन अपनाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, जिससे पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित कर ग्रामीण अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। चौपाल के कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने किसानों को मिट्टी परीक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये।

चौपाल के दौरान कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों 
को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभ दिया जाए और ग्रामीण अंचलों में निवासरत अंतिम व्यक्ति को  योजनाओं का लाभ मिल सके। 

   इस दौरान अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री पंकज जैन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एस डी एम बाजाग श्री अक्षय डिगरसे, सहायक आयुक्त श्री राजेद्र कुमार जाटव,  कृषि उपसंचालक श्री संजय दोषी, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।
#commissionershahdol  #collectorofficedindori #JansamparkMP #dindori

’’कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने चुनपथरी विद्यालय का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से किया संवाद’ ’’डिंडोरी शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्राम पंचायत मोहतरा के पोषक ग्राम चुनपथरी स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां पर ग्रामीणों ने फूलमाला से उनका आत्मीय स्वागत किया ,इस दौरान उन्होंने कक्षा 1 से 8 वीं तक के विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा बच्चों को पढ़ाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने विद्यालय परिसर में आम एवं अमरूद के फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात सामुदायिक भवन में ग्रामीणों के साथ चौपाल आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनी । चौपाल में कृषि एवं पशुपालन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए गौ सेवक, कृषि मित्र एवं पशु सखी के कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्रामीणों से अपने पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा कृत्रिम गर्भाधान योजना का लाभ लेकर अच्छी नस्ल के पशु तैयार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आधुनिक पशुपालन अपनाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, जिससे पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित कर ग्रामीण अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। चौपाल के कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने किसानों को मिट्टी परीक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये। चौपाल के दौरान कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभ दिया जाए और ग्रामीण अंचलों में निवासरत अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री पंकज जैन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एस डी एम बाजाग श्री अक्षय डिगरसे, सहायक आयुक्त श्री राजेद्र कुमार जाटव, कृषि उपसंचालक श्री संजय दोषी, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे। #commissionershahdol #collectorofficedindori #JansamparkMP #dindori

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

शिक्षा, राजस्व, आवास, विद्युत, संबल योजना और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मामलों पर हुई सुनवाई

डिंडौरी जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए नागरिकों ने शिक्षा, राजस्व, पेयजल, आवास, विद्युत, सड़क, अनुकंपा नियुक्ति, मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, नामांतरण एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर ने जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव था, उनका मौके पर ही समाधान कराया तथा शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान जल्दा मुड़िया निवासी पीतम सिंह ने राशन पात्रता पर्ची में वैवाहिक स्थिति संबंधी त्रुटि सुधारने का आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम कोको के मुकद्दम टोला के ग्रामीणों ने लंबे समय से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की, जिस पर विद्युत विभाग को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत अनुग्रह सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, जिला अस्पताल में एचसीवी पॉजिटिव मरीजों के लिए डायलिसिस सुविधा तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों में भी संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ग्राम कूंडा निवासी श्रीमती श्वेता मरावी द्वारा आर्थिक कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए रसोइया के रिक्त पद पर नियुक्ति का आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर कलेक्टर ने जनजातीय कार्य विभाग को प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, एसडीएम रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#Dindori #JanSunwai #CollectorDindori #PublicGrievance #GoodGovernance #CitizenFirst #MadhyaPradesh #PublicService #PMAY #SambalYojana #Electricity #Healthcare #Administration #MPNews #BreakingNews #NationalNews #ViralNews #JanKalyan #HALCHAL24NEWS #IndiaNews

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश शिक्षा, राजस्व, आवास, विद्युत, संबल योजना और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मामलों पर हुई सुनवाई डिंडौरी जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए नागरिकों ने शिक्षा, राजस्व, पेयजल, आवास, विद्युत, सड़क, अनुकंपा नियुक्ति, मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, नामांतरण एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव था, उनका मौके पर ही समाधान कराया तथा शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाए। जनसुनवाई के दौरान जल्दा मुड़िया निवासी पीतम सिंह ने राशन पात्रता पर्ची में वैवाहिक स्थिति संबंधी त्रुटि सुधारने का आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम कोको के मुकद्दम टोला के ग्रामीणों ने लंबे समय से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की, जिस पर विद्युत विभाग को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत अनुग्रह सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, जिला अस्पताल में एचसीवी पॉजिटिव मरीजों के लिए डायलिसिस सुविधा तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों में भी संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम कूंडा निवासी श्रीमती श्वेता मरावी द्वारा आर्थिक कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए रसोइया के रिक्त पद पर नियुक्ति का आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर कलेक्टर ने जनजातीय कार्य विभाग को प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, एसडीएम रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। #Dindori #JanSunwai #CollectorDindori #PublicGrievance #GoodGovernance #CitizenFirst #MadhyaPradesh #PublicService #PMAY #SambalYojana #Electricity #Healthcare #Administration #MPNews #BreakingNews #NationalNews #ViralNews #JanKalyan #HALCHAL24NEWS #IndiaNews

Dindori, Dindori | Jul 7, 2026

सेफ क्लिक 2.0: पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को पढ़ाया साइबर सुरक्षा का पाठ

डिजिटल अरेस्ट, UPI फ्रॉड, OTP ठगी और सोशल मीडिया हैकिंग से बचाव की दी जानकारी, 1930 हेल्पलाइन के उपयोग पर दिया जोर

मध्यप्रदेश पुलिस के सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक आशीष खरे (आईपीएस) ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रयपुरा में छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, ओटीपी धोखाधड़ी, फिशिंग, विशिंग, निवेश के नाम पर ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी जॉब ऑफर, केवाईसी अपडेट, बिजली बिल और पार्सल स्कैम जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पिन, सीवीवी या पासवर्ड साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होती है तो वह बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम में एसडीओपी बजाग विवेक गौतम ने भी विद्यार्थियों को इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों से स्वयं जागरूक बनने और अपने परिवार तथा समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सहभागितापूर्ण बनाने के लिए विद्यार्थियों से साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनका उन्होंने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों की सराहना की गई। समापन अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थितजनों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उपनिरीक्षक बी.एल. वरकड़े, विद्यालय प्राचार्य आलोक जैन, साइबर सेल के मुकेश प्रधान, शिक्षकगण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पुलिस ने बताया कि सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

#SafeClick20 #CyberSecurity #CyberAwareness #DindoriPolice #Dindori #MadhyaPradesh #CyberCrime #DigitalSafety #OnlineFraud #CyberFraud #StayAlert #1930Helpline #SafeInternet #StudentAwareness #MPPolice #BreakingNews #NationalNews #ViralNews #DigitalIndia #HALCHAL24NEWS

सेफ क्लिक 2.0: पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को पढ़ाया साइबर सुरक्षा का पाठ डिजिटल अरेस्ट, UPI फ्रॉड, OTP ठगी और सोशल मीडिया हैकिंग से बचाव की दी जानकारी, 1930 हेल्पलाइन के उपयोग पर दिया जोर मध्यप्रदेश पुलिस के सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक आशीष खरे (आईपीएस) ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रयपुरा में छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, ओटीपी धोखाधड़ी, फिशिंग, विशिंग, निवेश के नाम पर ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी जॉब ऑफर, केवाईसी अपडेट, बिजली बिल और पार्सल स्कैम जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पिन, सीवीवी या पासवर्ड साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होती है तो वह बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम में एसडीओपी बजाग विवेक गौतम ने भी विद्यार्थियों को इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों से स्वयं जागरूक बनने और अपने परिवार तथा समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सहभागितापूर्ण बनाने के लिए विद्यार्थियों से साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनका उन्होंने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों की सराहना की गई। समापन अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थितजनों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उपनिरीक्षक बी.एल. वरकड़े, विद्यालय प्राचार्य आलोक जैन, साइबर सेल के मुकेश प्रधान, शिक्षकगण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पुलिस ने बताया कि सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। #SafeClick20 #CyberSecurity #CyberAwareness #DindoriPolice #Dindori #MadhyaPradesh #CyberCrime #DigitalSafety #OnlineFraud #CyberFraud #StayAlert #1930Helpline #SafeInternet #StudentAwareness #MPPolice #BreakingNews #NationalNews #ViralNews #DigitalIndia #HALCHAL24NEWS

Dindori, Dindori | Jul 7, 2026