श्री गंगानगर: सुखाडिया सर्कल पर 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत एनएसयूआई ने छात्रों से संवाद किया
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 10, 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिलाध्यक्ष ईशानवीर मान के नेतृत्व में शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया।