गिरिडीह: बनियाडीह के सीसीएल एरिया में अचानक भू-धंसान से हड़कंप, लंकास्टर अस्पताल भी चपेट में
बनियाडीह स्थित सीसीएल एरिया में मंगलवार की अहले सुबह करीब 4 बजे अचानक भू-धंसान होने से हड़कंप मच गया। धंसान की चपेट में सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आ गया। अस्पताल के दो भवनों का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क समेत आसपास की जमीन में चौड़ी दरारें पड़ गईं।