पातेपुर: पातेपुर के चांदपुरा गांव के युवक की पुणे में हत्या के बाद शव आया गांव, आक्रोशित लोगों ने मुखिया को पीटा, पुलिस को खदेड़ा।
बलिगांव थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के युवक की पुणे में हत्या के बाद सोमवार की दोपहर शव गांव पहुंचा। शव आते ही लोग आक्रोशित हो गए तथा हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। इस दौरान लोगों को समझाने गए मुखिया राम इकबाल चौरसिया एवं पुलिस पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने मुखिया को दौड़ा दौड़ा कर पीटा वही पुलिस को भी खदेड़ा दिया.....