हज़ारीबाग: उपायुक्त ने किया जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण,महत्वपूर्ण फाइलों समेत स्ट्रॉन्ग रूम का किया जांच।
उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने गुरुवार को समाहरणालय भवन अवस्थित जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान स्टाक पंजी, स्टांप पंजी,ओपनिंग व क्लोजिंग रजिस्टर,अग्निशमन यंत्र, वज्रगृह सुरक्षा गार्ड एवं बज्रगृह के सुरक्षा के सुदृढ़ीकरण से संबंधित निर्गत प्रमाण पत्रों इत्यादि की गहनता से जांच की।