हज़ारीबाग: राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम 10 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित होंगे
राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के तहत हजारीबाग जिले में लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आगामी 10 से 25 अगस्त 2024 तक एमडीए- आईडीए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत लक्षित आबादी को फाइलेरिया रोधी दवा आइवरमेक्टिन, डी.ई.सी. एवं एल्बेंडाजोल की एकल खुराक का सार्वजनिक सेवन कराया जाएगा।