हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ से लापता 14 वर्षीय नाबालिग तलहा ख़ान मिला मुंबई में
हज़ारीबाग़ कांग्रेस ऑफिस थाना गली रोड स्थित अपने घर से निकला तलहा ख़ान पिछले 2 दिनों से लापता था । जिसके बाद तलहा के पिता भाजपा अल्पसंख़्यक मोर्चा पूर्व कार्यसमिति सदस्य तलत शब्बीर ने इसे लेकर हज़ारीबाग़ सदर थाना में लिखित आवेदन दिया था । वहीं आज बुधवार को तलत शब्बीर ने बताया की हज़ारीबाग़ पुलिस के सहयोग से जानकारी मिली कि तलहा मुंबई में है |