हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ मालवीय मार्ग स्थित श्री राणी सती मंदिर मे सिंजरा उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
हजारीबाग शहर के मालवीय मार्ग स्थित श्री राणी सती मंदिर प्रांगण में हरियाली तीज के शुभ अवसर पर श्री राणी सती दादी की सिंजरा कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम सबसे पहले राणी दादी की पूजा अर्चना की गई। जिसके पश्चात दादी का श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात उपस्थित महिलाओं में लकी ड्रा के माध्यम से दो महिलाओं का चयन किया गया।