धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों से लेकर बाजारों तक खास रौनक नजर आ रही है। मंदिरों को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, तो वहीं बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक, मुकुट, झूले और श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है। जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।
#हरिद्वार #कृष्णजन्माष्टमी #श्रीकृष्ण #हरिद्वारन्यूज #धर्मनगरी #हरिद्वारपुलिस #उत्तराखंडन्यूज #TNITheNetworkNewsIndia
Laksar, Haridwar | Sep 4, 2026