खानपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान!
गोवर्धनपुर मुख्यालय से न्यामतपुर होते हुए एक दर्जन से ज्यादा गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग इन दिनों खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं और बरसात में पानी भरने से राहगीरों की परेशानी और बढ़ गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों का इस ओर ध्यान नहीं है।
यह मार्ग रायसी, बालावाली होते हुए बिजनौर की ओर जाने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
क्या जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की इस समस्या पर ध्यान देंगे?
अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 👇
#लोकनिर्माणविभाग
#Laksar
#Niamatpur
#RoadProblem
#UttarakhandNews
#GraminSamasyayein
#Thenetworknewsindia