लक्सर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
लक्सर के प्रसिद्ध हरे कृष्णा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए भक्त लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और बाल गोपाल के सुंदर पालने में भक्तों ने कान्हा को झूला झुलाकर पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर 'जय श्री कृष्ण' और 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गूंज उठा। जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर लक्सर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
📍 लोकेशन: लक्सर, उत्तराखंड
🎤 Nawab khatana की रिपोर्ट ..........................
#लक्सर #कृष्णजन्माष्टमी #हरेकृष्णामंदिर #जयश्रीकृष्ण #जन्माष्टमी2026 #UttarakhandNews