लक्सर में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ा, बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे मरीज!
लक्सर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदलने के साथ वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और गले में खराश के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।
लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मरीजों की भीड़ बढ़ी है। डॉक्टरों के मुताबिक बदलता मौसम और दूषित पानी मौसमी बीमारियों के प्रमुख कारण हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को दवाइयों के साथ बचाव और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
देखिए पूरी खबर और जानिए वायरल बुखार से बचाव के जरूरी उपाय।
#लक्सर
#वायरल_बुखार
#लक्सर_न्यूज़
#उत्तराखंड_न्यूज़
#मौसमी_बीमारी
#TheNetworkNewsIndia