चितरंगी: जनपद पंचायत चितरंगी को एक साल बाद मिले नए सीईओ, पदभार ग्रहण किया
जनपद पंचायत चितरंगी को करीब एक साल बाद नए सीईओ मिल गए हैं,सीईओ ने पदभार ग्रहण कर लिया है।ज्ञातक हो की 1 साल से जनपद पंचायत सीईओ का प्रभार चितरंगी तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह के पास था।वहीं मान सिंह सैयाम सीईओ ने आज जनपद दफ्तर पहुंचकर पदभार संभालते हुए दफ्तर के स्टाफ के साथ बैठक कर के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।