चितरंगी: गढ़वा: पुलिस को मिले 4 और 3 साल के बच्चे, दोनों थाने में सुरक्षित, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना पुलिस टीम को 04 वर्ष एवं 03 वर्ष के दो मासूम बच्चे मिले हैं। जिसमें से एक अपना नाम नीतू बता रहे हैं लेकिन अपने गांव का नाम नहीं बता पा रहे हैं।यह दोनों बच्चे गढ़वा थाने में सुरक्षित हैं।जिनके परिजनों की तलाश जारी है।वही दोनों मासूम बच्चों की तस्वीर सोशल मीडिया पर आज गुरुवार के दोपहर 3:00 बजे के करीब से वायरल हो रही है।