चितरंगी: गढ़वा पुलिस ने बिछड़े दो मासूम बच्चों को उनके माता-पिता से मिलाया, दोनों बच्चे सोनभद्र के जुगैल के रहने वाले हैं
गढ़वा पुलिस टीम द्वारा 6 घंटे के अंदर बिछड़े दोनों मासूम बच्चों को उनके माता-पिता से मिलवाया,जिला सोनभद्र के जुगैल गांव के निवासी थे दोनों बालक बगदरा कला अपने ननिहाल आए हुए थे।जहां से दोनों भटक कर मिसिरगवां गांव पहुंच गए।जिनको गढ़वा थाना में सुरक्षित रखा गया था।और पुलिस टीम के द्वारा दोनों मासूम बालकों को उनके माता-पिता को सुपुर्द किया गया।