जहानाबाद: राष्ट्रीय जनजन पार्टी के संस्थापक आशुतोष कुमार ने निजी रेस्ट हाउस में की प्रेस वार्ता, जहानाबाद लोकसभा से लड़ेंगे चुनाव
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीति सरगर्मी जहानाबाद में काफी तेज हो गई है। एक से बढ़कर एक बड़े दिग्गज चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। राष्ट्रीय जन जन पार्टी के संस्थापक आशुतोष कुमार ने शहर के निजी रेस्ट हाऊस में प्रेस वार्ता की और उन्होंने भी जहानाबाद लोकसभा चुनाव से लड़ने की घोषणा की है।