जहानाबाद: अनुमंडल कार्यालय में रतनी प्रखंड प्रमुख के पद हेतु हुए चुनाव में अशरफी खातून ने मारी बाजी, बनी प्रखंड प्रमुख
अनुमंडल कार्यालय जहानाबाद में अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में हुए प्रखंड प्रमुख के चुनाव में अशरफी खातून ने 11 मत लाकर रतनी प्रखंड प्रमुख का पद हासिल किया है। जबकि उनके प्रतिद्वंदी किरण कुमारी को 8 मत हासिल हुआ, ज्ञात हो की पूर्व प्रखंड प्रमुख सोनी देवी को पिछले दिनों अविश्वास प्रस्ताव लाकर पदच्युत किया गया था।