जहानाबाद: समाहरणालय परिसर से निकाली गई नमामि गंगे स्वच्छता रैली, जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जहानाबाद जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय परिसर से नमामि गंगे स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली को जिले की डीएम अलंकृता पांडे सहित अन्य लोगों द्वारा रवाना किया गया। यह रैली समाहरणालय परिसर से अंबेडकर चौक होते हुआ अन्य जगहों पर भी पहुंचा, जहां इसके माध्यम से लोगों को जल श्रोतों के स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।