जहानाबाद: नमामि गंगे के तहत स्वच्छता कर्मियों द्वारा समाहरणालय परिसर से निकाली गई स्वच्छता रैली, जिलाधिकारी ने दी जानकारी
जहानाबाद में नमामि गंगे के तहत स्वच्छता कर्मियों द्वारा समाहरणालय परिसर से एक रैली निकाली गई। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि आज की रैली के जरिए सभी लोगों ने संगम घाट पर आम जनों को सफाई के प्रति जागरूक किया है। साथ ही नदी को कैसे स्वच्छ रखा जा सकता है, उसके बारे में भी बताया हैं ।