जहानाबाद: पब्लिक एप की खबर का हुआ असर, जहानाबाद में 10 दिनों से लापता बच्चा अपने परिजनों से मिला
जहानाबाद के मखदुमपुर स्टेशन के पास का रहने वाला एक परिवार अपने बेजुबान बच्चे की तलाश में 10 दिनों से भटक रहा था। इसी बीच बुधवार को पब्लिक एप पर खबर को दिखाया गया। खबर को देखने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता एवं बाल कल्याण समिति के अधिकारियों के सहयोग से बच्चा अपने परिजनों से मिल पाया।