जहानाबाद: पीजी रोड स्थित एक निजी सभागार में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन, दर्जनों लोग हुए शामिल
जहानाबाद के पीजी रोड स्थित एक निजी सभागार में भूमिहार ब्राम्हण एकता मंच के अध्यक्ष और राष्ट्रीय जन जन पार्टी के संस्थापक श्री आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन व समाज से जुड़े दर्जनों लोग शामिल हुए। इस मौके पर श्री आशुतोष कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जहानाबाद लोक सभा क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।