टीकमगढ़: कोतवाली थाना पुलिस ने ₹3000 के फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा फरार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा मारपीट के प्रकरण में पिछले 3 साल से फरार आरोपी राजकुमार उर्फ बंटी रजक को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 3000 का इनाम घोषित किया गया था।