टीकमगढ़: मुंबई में जैन मंदिर गिराने का टीकमगढ़ में विरोध, जैन समाज ने रैली निकालकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा
टीकमगढ़ के दिगंबर जैन मंदिर समाज में गुरुवार को मुंबई के विले पार्ले में स्थित एक प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर को गिराए जाने का विरोध जताया है। इसके अलावा नीमच जिले में तीन जैन मुनियों पर हुए हमले के विरोध में बाइक रैली निकाली गई। समाज के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।