टीकमगढ़: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में गांधी चौराहे पर प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक ने रक्षा मंत्री और गृह मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की
पहलगाम में आतंकी हमले का विरोध पुतला दहन कांग्रेस विधायक बोले रक्षा मंत्री और गृह मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए।कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। आज गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे टीकमगढ़ के गांधी चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए हैं।